एक सैकड़ा लोगोने कराई कोरोना जांच,दो दर्जन लोगों ने लगबाई वैक्सीन
एक सैकड़ा लोगोने कराई कोरोना जांच,दो दर्जन लोगों ने लगबाई वैक्सीन
जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
● कोरोना वायरस को लेकर अब दिखे लोग गम्भीर,
● जांच और वैक्सिनेशन को तुरन्त हो जाते लोग तैयार,
स्वास्थ्य विभाग की कोरोना जांच टीम के डा० विवेक यादव,डा०अशोक कुमार,लैब टैक्नीशियन मोना आदि ने बडौदा यू०पी० बैंक-पूर्वांचल बैंक शाखा नरायनगंज, भारतीय स्टेट बैंक शाखा सरोजनी रोड समेत मुहल्ला गल्ला मण्डी,गली गोदाम में विशेष जांच कैम्प लगाकर एक सैकड़ा से अधिक लोगो के कोरोना जाँच के सैम्पल लिये है। वहीं नगर पालिका परिषद कार्यालय में स्टाफ नर्स राहुल कुमार ने दो दर्जन से अधिक लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया है। इस कार्य में अमित कुमार पोरवाल,आदित्य प्रताप सिंह रामजी भदौरिया,पवन कुमार पोरवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
